{"_id":"6a528b5448f5d15e5809da77","slug":"deliberations-on-development-works-39-proposals-tabled-auraiya-news-c-211-1-aur1024-147974-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: विकास कार्यों पर मंथन, 39 प्रस्ताव रखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: विकास कार्यों पर मंथन, 39 प्रस्ताव रखे
Sat, 11 Jul 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो -24- बैठक में प्रस्तावों पर चर्चा करते चेयरमैन व सभासद। स्रोत:कर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा। नगर पंचायत सभागार में शनिवार को बोर्ड बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर के विकास, नई जनहित योजनाओं और निर्माण कार्यों के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में 39 प्रस्ताव रखे गए।
बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे की अध्यक्षता और विधायक प्रदीप यादव की उपस्थिति में हुई। बैठक में अधिशासी अधिकारी विनय कुमार पांडेय ने बोर्ड को अवगत कराया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अनुदान-37 आदर्श योजना के अंतर्गत शासन द्वारा नगर क्षेत्र की कार्ययोजना मांगी गई थी। इसके लिए विभिन्न वार्डों के सभासदों से विकास एवं निर्माण कार्यों के प्रस्ताव प्राप्त किए गए थे।
बैठक में पथ प्रकाश, बुनियादी सुधारों सहित कुल 39 विकास कार्यों के प्रस्तावों को शासन को भेजने की मंजूरी दी गई। ईओ ने बताया कि बजट आवंटित होते ही धरातल पर निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक के दौरान शासन द्वारा मनोनीत सभासद संजय पोरवाल ने कस्बे के नहर बाजार स्थित सब्जी मंडी तिराहे पर भारत माता की प्रतिमा स्थापित किए जाने का प्रस्ताव सदन के सामने रखा। इस प्रस्ताव पर सभी सभासदों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। बैठक में सभासद संजय पोरवाल, गौरव श्रीवास्तव, शिवा पोरवाल, संदीप सोनी, वीरपाल, राधाकृष्ण, राजेश कुमार, राहुल दिवाकर, शिखा यादव, नूरजहां, रुक्मणी देवी व ओमकार कठेरिया मौजूद रहे।