फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Degree college teacher hanged herself to death

महाविद्यालय की शिक्षिका ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 26 Jun 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Degree college teacher hanged herself to death
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर में शुक्रवार की दोपहर एक महाविद्यालय की शिक्षिका ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इससे पहले उसने अपने बच्चों को कमरे से बाहर निकालकर नीचे के कमरे में टीवी देखने भेज दिया था।
नौकरानी के आने के बाद दरवाजा खोला गया तो चौखट पर फंदे से शव लटकता मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मोहल्ला गोविंद नगर निवासी उमेश बाजपेई बहादुरपुर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य हैं। उनका बेटा ओम जी बाजपेई मुढ़ी स्थित इंटर कालेज में प्रवक्ता हैं।
ओम जी बाजपेई की पत्नी वर्षा (35) एक निजी महाविद्यालय में शिक्षिका थी। शुक्रवार को पति व सास-ससुर कानपुर सास की दवा लेने गए थे।
दोपहर में घर में काम करने वाली नौकरानी आई तो बच्चे बाहर का गेट नहीं खोल पाए। मोहल्ले वालों ने गेट को हिलाकर खोला। बच्चों के साथ ऊपर पहुंचे तो वर्षा का दरवाजे की चौखट पर शव लटक रहा था।
मोहल्ले वालों ने तुरंत वर्षा के पति ओम जी को इसकी सूचना दी। वर्षा के आठ साल का बेटा और पांच साल के जुड़वा बेटा-बेटी हैं।
घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सुरेंद्र नाथ यादव ने मौके पर पहुंचकर महिला के जुड़वा बच्चों से जानकारी हासिल की। बच्चों ने बताया कि मम्मी ने टीवी देखने के लिए नीचे भेज दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद कानपुर से पति और अन्य लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed