फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Death of woman suffering from tuberculosis

Auraiya News: क्षय रोग से पीड़ित महिला की मौत

Wed, 15 May 2024 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Death of woman suffering from tuberculosis
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद । थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक क्षय रोग से पीड़ित महिला की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

थाना क्षेत्र के गांव रोशनपुर निवासी गोविंद बाबू दोहरे की 34 वर्षीय सरिता उर्फ बबीता क्षय रोग से पीड़ित थी उसका तीन महीने से सौ शैय्या अस्पताल से इलाज भी चल रहा था। मंगलवार दोपहर उसकी अचानक हालत बिगड़ी परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर रसूलाबाद निवासी मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की तीन बेटियां और एक बेटा है। थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया की महिला क्षय रोग से पीड़ित थी इलाज चल रहा था तबियत बिगड़ने पर मौत हुई है। परिजनों की मांग पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मृतका के पति गोविंद बाबू ने बताया की पत्नी चार साल से क्षय रोग से पीड़ित थी प्राइवेट इलाज कराने के बाद डेढ़ वर्ष पहले सही हो गई थी, लेकिन उसके बाद परहेज न करने की वजह मर्ज दोबारा उभर आया। इसका सौ शैय्या अस्पताल से इलाज चल रहा था पत्नी दवा नहीं खाती थी। बल्कि इधर उधर छिपा कर रख देती थी। इससे मर्ज और बढ़ गया था।

इस संबंध में एसीएमओ/ जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संत कुमार ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। जानकारी करके उसी अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed