फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   death,ambulance,home,police,run

दो अभ्यर्थियों की बिगड़ी हालत

Sat, 27 Aug 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
death,ambulance,home,police,run
दिबियापुर । सीआईएसएफ में 24 हजार आरक्षक (फायर) की भर्ती के दूसरे दिन दौड़ में दो अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई। दोनों को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद स्वस्थ होने पर दोनों को घर भेज दिया गया। सीआईएसएफ की गेल पाता यूनिट में शुक्रवार से आरक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई है। पहले ही दिन पांच किलोमीटर दौड़ में चार अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई थी। इसमें गौतम बुद्ध नगर के रामपुर खादर दनकौर निवासी गौरव की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

कागजात चेक करने एवं चेस्ट टेस्ट के बाद शनिवार को दौड़ शुरू हुई। पॉलिटेक्निक रोड पर हुई दौड़ में सुबह सवा आठ बजे आयुष अवस्थी निवासी रनिया कानपुर देहात, विवेक शुक्ला निवासी थानेपुर गोंडा की हालत बिगड़ गई। आननफानन मौके पर मौजूद एंबुलेंस से दोनों को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। उधर, सीआईएसएफ के अधिकारियों ने दौड़ से पहले अभ्यर्थियों को विभिन्न निर्देश दिए थे। बताया कि अभ्यर्थियों को पांच किलोमीटर की दौड़ 24 मिनट में पूरी करनी है। स्थान आने जैसी कोई बंदिश नहीं है। इसलिए सामान्य दौड़ के रूप में प्रतिभाग करें। यह भी बताया कि कोई बीमारी हालत में न दौड़े, दौड़ने की क्षमता न होने पर न दौड़ें और ड्रग्स आदि लेने वाले अभ्यर्थी न भाग लें। भर्ती प्रक्रिया आगामी सात अक्तूबर तक है। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. अजय ने बताया कि दो अभ्यर्थियों को हालत बिगड़ने पर अस्पताल में लाया गया था, इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दी गई है।
विज्ञापन

-------------------------
फालोअप...
हीट स्ट्रोक से हुई थी अभ्यर्थी की मौत
- सीआईएसएफ में सिपाही (फायर) की चल रही भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। सीआईएसएफ की आरक्षक अग्नि की भर्ती के लिए हुई दौड़ में हालत बिगड़ने के बाद गौतम बुद्ध नगर निवासी अभ्यर्थी की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हीट स्ट्रोक आया है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिबियापुर के गेल पाता स्थित सीआईएसएफ इकाई में शुक्रवार सुबह आरक्षक अग्नि की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। सात अक्टूबर तक चलने वाली भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 24 हजार अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। पहले दिन पहले समूह की दौड़ पूरी होने के बाद दूसरे समूह की दौड़ हो रही थी। इसमें चार अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई। आननफानन चारों अभ्यर्थियों को मौके पर मौजूद एंबुलेंस से दिबियापुर सीएचसी लाया गया। वहां सीएचसी अधीक्षक डॉ.विजय आनंद एवं चिकित्साधिकारी डॉ.अजय ने गौरव (22) को मृत घोषित कर दिया। शेष तीनों अभ्यर्थियों निखिल पवार निवासी सलेमपुर बुलंद शहर, रंजीत निवासी राहा घाटमपुर कानपुर नगर, सतीश कुमार यादव निवासी सुखपुर बलिया को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। थाना पुलिस ने गौरव के शव का वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। सीओ सुरेंद्र नाथ के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गौरव की मौत हीट स्ट्रोक से होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed