फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of Saraf's only son kidnapped for ransom recovered from car in Delhi

Auraiya News: फिरौती के लिए अपहृत सराफ के इकलौते पुत्र का दिल्ली में कार से शव बरामद

Tue, 26 Mar 2024 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dead body of Saraf's only son kidnapped for ransom recovered from car in Delhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एरवाकटरा (औरैया)। कस्बा निवासी सराफ के अपहृत पुत्र का शव रविवार को दिल्ली के पश्चिम बिहार के पास एक कार में ट्रॉली सूटकेस के अंदर मिला। अपहृत की तलाश में औरैया पुलिस ने सर्विलांस की मदद ली थी। पुलिस ने मौके से चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं हत्यारोपियों को वापस औरैया लेकर जा रही पुलिस की गाड़ियों पर एरवाकटरा क्षेत्र में बाउखेड़ा के जंगल में सोमवार दोपहर मुख्य हत्यारोपी समेत चार लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। जहां जवाबी फायरिंग में आठ हत्यारोपी घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अपहरण फिरौती के लिए हुआ था।
कस्बा निवासी सराफा कारोबारी शकील का इकलौता 12 वर्षीय पुत्र सुब्हान शनिवार को घर से क्रिकेट खेलने के लिए गया था। जहां से वह लापता हो गया था। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से सक्रिय हुई पुलिस लोकेशन के आधार पर रविवार को दिल्ली पहुंची। जहां छापेमारी के दौरान पुलिस ने दिल्ली के पश्चिम बिहार में सांई मंदिर के पास खड़ी एक कार से ट्राॅली सूटकेस बरामद किया।
विज्ञापन

इसमें अंदर रस्सी व टेप से बंधे सुब्हान को बरामद किया। पुलिस उसे लेकर पास स्थित सरकारी अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कार से पुलिस ने दिल्ली के निहाल, बिहार निवासी अवधेश को गिरफ्तार किया। इसके अलावा अवधेश की निशानदेही पर आशीष मिश्रा, जतिन दिवाकर व रवि कुमार निवासी निहाल बिहार को गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस की मदद से गिरफ्तार हत्यारोपियों को लेकर औरैया लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी चारू निगम ने बताया कि जैसे ही पुलिस की टीम एरवाकटरा थाना क्षेत्र के बाउखेड़ा जंगल के पास पहुंची ही थी कि पहले से ही साथियों को छुड़ाने के लिए मौजूद अंकित, मुख्य हत्यारोपी रियाज उर्फ मुन्ना सिद्दीकी, दीपक व सोभम ने फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां पुलिस की गाड़ियों पर लगी। वहीं इस घटना में सिपाही जगदीश व संदीप भी घायल हुए।
इस बीच पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। तभी मौका पाकर पुलिस की गाड़ी में मौजूद चारों हत्यारोपियों ने भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस की जवाबी फायरिंग में भागने का प्रयास करने वालों समेत पुलिस पर फायरिंग करने के आठ हत्यारोपी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी एरवाकटरा पहुंचाया।

जहां डॉक्टरों ने सभी घायलों को सैफई रेफर कर दिया। वहीं मृत किशोर का देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। एसपी ने बताया कि किशोर का अपहरण फिरौती के लिए उसके पड़ोसी सिराज उर्फ मुन्ना ने अपने अन्य साथियों की मदद से किया था। इसके बाद उसका शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed