फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of a young man found lying on the side of the highway

Auraiya News: हाईवे के किनारे पड़ा मिला युवक का शव

Mon, 19 Jun 2023 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found lying on the side of the highway
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर भाऊपुर समीप पेड़ के नीचे सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब एक युवक बेसुध पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची इंडियन ऑयल चौकी पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त हुई। इसके बाद परिजन को सूचना दी गई।
लखनऊ के शीतलापुरम राजाजीपुरम निवासी रवि कुमार चौधरी (30) पुत्र रामकृष्ण का शव औरैया कोतवाली के भाऊपुर के पास सड़क किनारे पेड़ के नीचे पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर पहुंचे मृतक के बहनोई कुशलकांत कानपुर निवासी ने बताया एक सप्ताह पूर्व रवि औरैया के जालौन चौराहे के पास पैकेजिंग कंपनी में काम करने आया था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह वह बस से वापस घर लौटने के लिए निकला था। लोगों ने बताया कि बस से जाते समय रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ी थी और वह उतर गया। इसके बाद उसका शव एक पेड़ के नीचे पड़े होने की जानकारी मिली है। घटना को लेकर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त हुई है। बस में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसके उतरने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से जो तहरीर मिलेगी, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------- संदिग्ध हालात में पड़ा मिला युवक का शव


बिधूना। नगर के सूरजपुर मोहल्ले में खाली पड़े प्लाट में एक युवक संदिग्ध हालात में शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूरजपुर मोहल्ले में सोमवार दोपहर को लोगों ने खाली प्लॉट में एक युवक के संदिग्ध हालात में पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने शिनाख्त कराने के प्रयास किए। इस दौरान कुछ लोगों ने एरवाकटरा थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी धर्मपाल (40) पुत्र रामाधार का शव होने की आशंका जताई। इसपर पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन कर जानकारी दी। मौके पर पहुंचे रघुनाथ ने शव की शिनाख्त अपने भाई धर्मपाल के रूप में की। बताया कि उसके भाई की शादी नहीं हुई थी, वह शराब पीने का आदि था। इसके चलते उसने अपनी खेती भी बेंच ली थी। अब वह बिधूना में रहकर अपना भरण-पोषण करता था। कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि परिजनों ने किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया है। साथ ही पोस्टमार्टम करवाने से मना करने पर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed