फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of a young man found hanging on a noose

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Wed, 09 Feb 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on a noose
फोटो-08एयूआरपी-23 ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। संवाद - फोटो : AURAIYA
सहायल (औरैया)। इटाहा गांव में मंगलवार दोपहर मानसिक रूप से बीमार युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक भाई से जमीन के विवाद की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन

इटाहा गांव निवासी जीतराम (40) मानसिक रूप से बीमार था। उसके परिवार में पत्नी नारायणी और दो बेटे रवि व कृष्णा हैं। छोटे भाई शिवनरेश ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे जीतराम शौच के लिए खेतों पर गया था। खेत में बबूल के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे फंदे पर शव लटका देख कर ग्रामीणों ने परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शिवनरेश ने पुलिस को बताया कि जीतराम का कानपुर में इलाज चल रहा था। जमीन को लेकर दूसरे नंबर के भाई से उसका विवाद भी था। सहायल थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed