{"_id":"66afbf6e7954d27f33094c17","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-outside-the-village-auraiya-news-c-211-1-aur1002-115145-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव सबहद में रविवार दोपहर एक युवक ने गांव बाहर मंदिर के पास नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र गांव सबहद निवासी 35 वर्षीय शिव सिंह ने शराब के नशे में किन्हीं कारणों के चलते रविवार दोपहर बाद घर से निकालने के बाद गांव से करीब 500 मीटर दूर स्थित मंदिर के पास लगे नीम के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटकर जान दे दी। आसपास के लोगों ने फंदे से शव लटकता देखा तो परिजनों को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे मृतक के बड़े भाई अजय पाल व पत्नी खुशबू ने शिव सिंह के जिंदा होने के शक पर उसे फंदे से उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। दोनों ने बताया कि शिव सिंह शराब के नशे में था। शनिवार को बच्चे का पहला जन्मदिन था। घर पर कार्यक्रम हुआ था। इसी दौरान दोपहर बाद गांव बाहर उसने फंदा लगाकर जान दे दी।
युवक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। अपने नौ भाइयों में पाचवें नंबर का था। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।