{"_id":"6515c089f1e8d1c95909c0d9","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-auraiya-news-c-211-1-aur1003-3437-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। घर से बिना बताए निकले मोहल्ला नवीन बस्ती पश्चिमी निवासी युवक का शव रात करीब डेढ़ बजे बिधूना-किशनी मार्ग पर नकेड़ी पुलिया के पास कंज के पेड़ पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस युवक के आत्महत्या का कारण पता लगाने में जुटी है।
नगर के किशनी रोड़ मोहल्ला नवीन बस्ती पश्चिमी निवासी नीरज कुमार (35) पुत्र कुंअर पाल बुधवार रात 10 बजे के करीब घर से निकल गया था। परिजनों ने नीरज को घर पर न देख उसकी खोजबीन शुरू की। रात डेढ़ के करीब परिजनों ने घर से एक किलोमीटर दूर बिधूना-किशनी मार्ग पर नकेड़ी पुलिया के पास कंज के पेड़ पर रस्सी के सहारे उसका शव लटकता देखा। पत्नी नीरज देवी व बेटे दीपांशु का रो-रो कर बुरा हाल है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि आत्महत्या का अभी तक कारण मालूम नहीं हो सका है। परिजनों के अनुसार मृतक शराब का आदि था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।