फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of a man found on a railway track

रेल ट्रैक पर मिला सिरविहीन युवती का शव

Thu, 15 Mar 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Thu, 15 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a man found on a railway track
मौके पर पड़ा मिला बेग - फोटो : अमर उजाला

अछल्दा(औरैया)। दिल्ली- हावड़ा रूट पर अछल्दा स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास गुरुवार सुबह युवती का सिरविहीन शव मिला। शव के  पास झोले में जेट्स के कपड़े मिले। युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आत्महत्या मान रही है, लेकिन मौके के हालात हत्या के बाद शव फेकने की ओर से इशारा कर रहे हैं। अछल्दा स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास वैशाली गांव के सामने पोल नंबर 1117/26 के पास डाउन ट्रैक पर गुरुवार की सुबह एक युवती का सिर कटा शव मिला। युवती के शरीर पर कपड़े भी नदारद थे। आस पास फटे हुए कपड़े और मांस के लोथड़े पड़े मिले। कीमैन की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव पूरी तरह से क्षत विक्षित था। पूरे रेलवे ट्रेक पर युवती के शव के अंग पड़े हुए थे, लेकिन सिर गायब था। ट्रैक पर काले और हरे कलर का स्वटेर भी पड़ा हुआ था। वहीं पास में ही एक झोला भी बरामद हुआ, जिसमें जेंटस कुछ कपड़े थे। मौके पर जुटी भीड़ से पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सका। जीआरपी प्रभारी सैय्यद मोेहम्मद अहमद ने बताया कि युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। कुछ ग्रामीणों ने इसे बुधवार की शाम ट्रैक किनारे मोबाइल पर भी बात करते देखा है। जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि हत्या के बाद सूनसान स्थान पर शव फेंका गया है, लेकिन युवती का शव नहीं मिला है।

विज्ञापन


आखिर सिर व मोबाइल कहां गया ?
इस घटना में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर युवती की मौत ट्रेन के सामने कूदने से हुई है तो फिर सिर आखिर कहां गया। इसके अलावा मोबाइल पर भी बात करने की बात को सही माने तो मौके से मोबाइल भी बरामद नही हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है कि रात में आवारा जानवर भी शव क्षत विक्षित कर सिर ले जा सकते है। तलाश दा रही है।
विज्ञापन

 
कही संपूर्ण क्रांति का प्रेशर पाइप इसी से तो नहीं खुला
संपूर्ण क्रांति का प्रेशर पाइप भी बुधवार की रात खुल गया था। कहीं इसी युवती के कटने से ही तो कहंीं प्रेशर पाइप नहीं खुल गया था।  क्योंकि किसी भी ट्रेन का प्रेशर पाइप इतनी आसानी से नहीं खुलता है जब तक उसमे कोई भारी वस्तु न टकराए। हालांकि यह तब होता है जब कोई पशु आदि कट जाए। मगर इस मामले में युवती का शव न मिलने से कयास है कि इसी ट्रेन से टकराई होगी तभी प्रेशर पाइप खुला। मगर ट्रेन चालक ने किसी के कटने का मेमो नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विलांस का भी सहारा लेगी पुलिस
पुलिस इस मामले में सर्विलांस का भी सहारा लेगी कि उस एरिया में उस रात कौन सा मोबाइल चल रहा था। यह वीटीएस डाटा रिपोर्ट से निकल सकेगा। मगर तब तक कपड़ों के आधार पर पुलिस पहचान करने में जुटी है। अगर वह रात में बात कर रही थी तो किससे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed