{"_id":"5fda50b98ebc3e3b6b555d61","slug":"dead-body-found-hanging-in-suspicious-circumstances-auraiya-news-knp6003329120","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल(औरैया)। कोतवाली अंतर्गत जगदीशपुर गांव के बाहर पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इटावा जनपद के गांव छिबरौली निवासी दिनेश कुमार पुत्र बाबूराम की शादी छह वर्ष पूर्व बनारसीदास औरैया निवासी प्रीति के साथ हुई थी। दिनेश कुमार पुताई का काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। दिनेश कुमार कुछ समय से अजीतमल क्षेत्र के गांव जगदीशपुर में नई बस्ती में मकान बनवाकर रह रहा था। परिवार में पत्नी के अलावा पुत्री शालिनी (4) है। बुधवार को सुबह पांच बजे पत्नी सो कर उठी तो दिनेश कुमार गायब था।
इसके बाद सुबह ग्रामीण घूमने निकले तो कटहल के पेड़ पर दिनेश का शव लटका देख परिजनों को सूचना दी। चौकी इंचार्ज सुरजीत पाल ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों के मुताबिक दो दिन पूर्व उसका पत्नी से विवाद हुआ था।