{"_id":"64f37992c807c1bdc704c126","slug":"dba-honored-akanksha-who-became-a-judge-auraiya-news-c-211-1-aur1002-2500-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डीबीए ने जज बनी आकांक्षा का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डीबीए ने जज बनी आकांक्षा का किया सम्मान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया।
जिला बार एसोसिएशन ने कचहरी स्थित अधिवक्ता सभागार में एक समारोह का आयोजन किया। जिसमें पीसीएस जे परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन करने वाली आकांक्षा अवस्थी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
डीबीए की सदस्य आकांक्षा अवस्थी के जज बनने की खुशी में वकीलों ने शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जज बनीं आकांक्षा अवस्थी ने कहा कि महिला अपराधों में पीड़ितों को संजीदगी से न्याय देने का पूरा प्रयास रहेगा। वह वर्तमान में बीएचयू से एलएलएम कर रहीं हैं।
बताया कि पहली बार में ही उन्होंने पीसीएस जे की परीक्षा क्रैक की है। अपने बीच की महिला अधिवक्ता के जज बनने की खुशी में अधिवक्ताओं ने पगड़ी बांधकर व स्मृति चिह्न भेंट कर इस सफलता पर बधाई दी। यही नहीं आकांक्षा के दिबियापुर निवासी पिता रामकुमार अवस्थी को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील दुबे, महामंत्री अरुण त्रिवेदी के अलावा हृदय नरायन पांडेय, कुलदीप दुबे, अशोक अवस्थी, प्रेम शंकर मिश्रा, देवेंद्र त्रिपाठी, शिवम शर्मा, अनुरुद्ध त्रिपाठी, राजेंद्र शुक्ल, अंकुर अवस्थी, सौम्या यादव, कमलेश यादव, शैलेश चौबे आदि अधिवक्ताओं ने आकांक्षा को जिले का नाम रोशन करने पर बधाई दी।