{"_id":"6adcfe3be774086c02037b34","slug":"damaged-culvert-to-be-rebuilt-at-a-cost-of-40-lakhs-auraiya-news-c-211-1-aur1024-153743-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 40 लाख से बनेगी क्षतिग्रस्त पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 40 लाख से बनेगी क्षतिग्रस्त पुलिया
विज्ञापन
फोटो -02- पुलिया निर्माण के लिए जेसीबी से खोदाई करता चालक।संवाद
रुरुगंज। अछल्दा-बिधूना मार्ग पर साहूपुर गांव के सामने लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी पुलिया का निर्माण शुरू हो गया है। पुलिया खराब होने से यहां लगातार हादसों का खतरा बना हुआ था। अब विभाग ने इसकी सुध लेते हुए निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। इससे राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद है।
पुलिया का निर्माण 40 लाख 35 हजार 674 रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इसके लिए बदायूं की आरएच कंस्ट्रक्शन कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंपनी को तीन महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरा करना होगा। पुलिया छह मीटर चौड़ी और चार मीटर ऊंची बॉक्स संरचना में बनाई जाएगी।
निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर आवागमन प्रभावित न हो, इसके लिए जेसीबी की मदद से वैकल्पिक रास्ता तैयार किया जा रहा है। इससे छोटे वाहनों को निकलने में सुविधा होगी। हालांकि, निर्माण के दौरान सुरक्षा को देखते हुए भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के जेई प्रमोद प्रकाश ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान छोटे वाहनों का आवागमन सुचारु रखने की व्यवस्था की जा रही है। भारी वाहनों को पुलिया की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण लंबे समय से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब निर्माण शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों को उम्मीद है कि पुलिया तैयार होने के बाद आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगा।