फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cylinder explodes at sweet shop; four injured.

Auraiya News: मिठाई की दुकान धमाके से फटा सिलिंडर, चार घायल

Mon, 14 Sep 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 14 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cylinder explodes at sweet shop; four injured.
फोटो -23- घटना स्थल पर मौजूद एएसपी, सीओ व अग्निशमन अधिकारी। संवाद
मुरादगंज। कस्बे के चौराहे पर स्थित एक मिठाई की दुकान पर शनिवार दोपहर एक सिलिंडर फटने से दुकान के चार कर्मचारी घायल हो गए। धमाके की आवाज से कस्बे के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। इससे पहले दुकानदार ने घायलों को निजी वाहन से अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज कस्बा स्थित चौराहे पर मनोज पोरवाल उर्फ छुन्ना की मिठाई की दुकान है। शनिवार दोपहर लगभग एक बजे दुकान के पड़ोस में स्थित गोदाम के बेसमेंट से दुकान के ही चार कर्मचारी सामान निकाल रहे थे। उसी समय बेसमेंट में रखे सिलिंडरों में से एक सिलिंडर जोरदार धमाके की आवाज के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि बेसमेंट की छत फट गई और उसका मलबा 50 फीट दूर तक बिखर गया।
विज्ञापन

गोदाम की पहली मंजिल पर लगा टिन शेड भी धमाके से उड़ गया। इसमें सामान निकाल रहे कर्मचारी ईलू (18), विपिन (22), अतुल (19), व गौरव (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की आवाज लगभग 500 मीटर दूर तक सुनाई दी। इससे लोग घटनास्थल की ओर भाग पड़े। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एएसपी आलोक मिश्रा के साथ ही सीओ अजीतमल शैलेंद्र सिंह, कोतवाल विनोद कुमार के साथ ही प्रशासनिक अमला इकट्ठा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ ही फॉरेंसिक टीम की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। इस बीच दुकानदार मनोज पोरवाल ने एंबुलेंस का इंतजार न करके निजी वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंच गई है और कानून व्यवस्था सामान्य है।

-----
मौके पर नहीं मिला सिलिंडर
गैस सिलिंडर फटने की सूचना पर दमकल के अधिकारी पहुंचे तो लेकिन जांच पूरी न कर सकें। अधिकारियों के अनुसार मौके पर उन्हें फटा हुआ सिलिंडर ही नहीं मिला। ऐसे में आशंका यह जताई जा रही है कि हो सकता है कि यहां घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल हो रहा हो और उसे वहां से हटा दिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि दुकान के अंदर फटे सिलिंडर के अवशेष ही नहीं मिले हैं। झुलसे लोगों से इस बारे में पूछताछ की जाएगी।

फोटो -23- घटना स्थल पर मौजूद एएसपी, सीओ व अग्निशमन अधिकारी। संवाद

फोटो -23- घटना स्थल पर मौजूद एएसपी, सीओ व अग्निशमन अधिकारी। संवाद

फोटो -23- घटना स्थल पर मौजूद एएसपी, सीओ व अग्निशमन अधिकारी। संवाद

फोटो -23- घटना स्थल पर मौजूद एएसपी, सीओ व अग्निशमन अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed