{"_id":"66b27178a9ef3fab6b02e4a4","slug":"cyclist-dies-due-to-bike-collision-auraiya-news-c-211-1-aur1006-115224-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव हरनागरपुर समीप आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर मंगलवार देर शाम साइकिल सवार किसान को पीछे से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर ही किसान ने दम तोड़ दिया।
गांव हरनागरपुर निवासी जितेंद्र कुमार (25) पुत्र जगदीशचंद्र मंगलवार शाम अपने खेत पर सबमर्सिबल चलाकर फसल की सिंचाई कर रहा था। देर शाम काम खत्म करने के बाद वह साइकिल से घर के लिए निकला। इसी दौरान गांव समीप एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर उसे पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद शुरू कर दी। वहीं घायल बाइक सवार को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी भेजा। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश पटेल ने बताया कि साइकिल सवार किसान की मौत हो गई है। घायल का उपचार कराया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -
आपसी विवाद के बाद दंपती ने खाया जहर, रेफर
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमानंद निवासी कोमल मिश्रा का पति आलोक से मंगलवार दोपहर किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। जिस पर दोनों ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ते देख परिजन उन्हें लेकर 50 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर देख सैफई रेफर कर दिया। इस संबंध में चौकी इंचार्ज दरोगा आनंदी कुमारी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद को लेकर दोनों ने जहर खा लिया। जिस पर अस्पताल से दोनों को सैफई रेफर कर दिया। बताया कि दोनों की शादी हुए लगभग 18 साल से ज्यादा हो गए हैं। संवाद