{"_id":"602eaa6e8ebc3ee8fa485f91","slug":"current-ht-line-lineman-auraiya-news-scorched-auraiya-news-knp6126935153","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी करंट से लाइन मैन झुलसा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी करंट से लाइन मैन झुलसा, गंभीर
विज्ञापन
18एयूआरपी36 - अस्पताल में भर्ती संविदा लाइन मैन विश्वनाथ उर्फ कल्लू।
- फोटो : AURAIYA
फफूंद । विद्युत उपकेंद्र केशमपुर में संविदा पर तैनात लाइनमैन फाल्ट ठीक करते समय एचटी लाइन के करंट की चपेट में आ गया।
हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे नाजुक हालत में दिबियापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संविदा लाइनमैन विश्वनाथ गुरुवार को अपने साथ लाइनमैन के साथ देवरपुर फीडर के गमनामऊ गांव में हुए फाल्ट को ठीक करने के लिए गया था।
जहां विद्युत पोल पर चढ़ कर फाल्ट ठीक करते समय वह ऊपर से निकली 132 केवी विद्युत लाइन के करंट की चपेट में आ गया।
करंट लगने से वह झुलस कर विद्युत पोल से नीचे आ गिरा। यह देख साथी लाइनमैन उसे लेकर नाजुक हालत में एंबुलेंस से दिबियापुर अस्पताल पहुंचा।
जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया है। घटना की सूचना पर अवर अभियंता ओमवीर सिंह भी अस्पताल पहुंच गए।