{"_id":"61758fb55a438d51ab2645ae","slug":"cultural-karwa-chauth-auraiya-auraiya-news-knp660139820","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं से गुलजार रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं से गुलजार रहे बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सुहागिनों का प्रमुख पर्व करवाचौथ से रविवार को दिनभर बाजार गुलजार रही। जिधर देखो उधर महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। साड़ी, कास्मेटिक, ब्यूटी पार्लर, चूड़ी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखने लायक थी।
रविवार को सजी दुकानें और महिलाओं की भीड़ के कारण कई बार बाजार में जाम की स्थिती देखने को मिली। सुबह से शुरू हुई भीड़ शाम तक रही। खरीदारी बढ़ने से दुकानदार भी खुश दिखे। कपडे़ की दुकानों पर फैंसी साड़ियों में लाल रंग की डिमांड अधिक रही। साड़ी व्यापारी अरुण अग्रवाल ने बताया कि अधिकांश महिलाओं ने सीरियल स्टार की पहनी डिजाइन साड़ियों की मांग की। साड़ियों का कारोबार लगभग 20 से 22 लाख के करीब हुआ है।
चौड़े कांच वाले कंगन भाए
कपड़ों और शरीर के सुंदर दिखने के साथ-साथ महिलाओं ने हाथों के सुंदर दिखने के लिए भी कोई कसर नहीं छोड़ी। चूड़ियों की दुकानों पर भी भीड़ नजर आई। चूड़ी व्यापारी अश्वनी लक्ष्यकार ने बताया कि महिलाओं ने चौड़े कांच लगे लाख के कंगन और लाल रंग की चूड़ियों के साथ मैचिंग कलर की मांग अधिक की। चूड़ी का कारोबार लगभग 8 से 10 लाख के करीब होने का अनुमान है।
विज्ञापन
पार्लरों पर उमड़ी भीड़
शहर के सभी ब्यूटी पार्लरों पर महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। ब्यूटी पार्लर संचालिका शोभा विश्नोई ने बताया कि सुबह से ही आज मेंहदी लगवाने वाली महिलाओं की भीड़ रही। इसके अलावा भी अन्य महिलाएं मसाज, फेसियल, आईब्रो, कटिंग आदि कराने के लिए भी आईं।