{"_id":"6183d7ea7196153627726ba6","slug":"cultural-diwali-auraiya-bajar-auraiya-news-knp662201118","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब बिकी मिठाई, बाजार रहा गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब बिकी मिठाई, बाजार रहा गुलजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। दिवाली पर्व पर इस बार मिठाई समेत अन्य दुकानों पर खरीदारों की जमकर भीड़ जुटी। कोरोना का डर नहीं दिखा। लोग बगैर मास्क के घरों से निकले। जमकर सामानों की खरीदारी की।
लगभग दो सालों से कोरोना के डर से सड़कों पर लोगों का हुजूम बहुत ही कम था, लेकिन दिवाली पर्व पर इस बार हर तरफ लोगों की अच्छी भीड़ दिखी। मिठाई व कपड़ों की दुकान हो या अन्य जरूरी सामानों की। हर जगह लोग अपनी जरूरतों के अनुसार खरीदारी करने में मशगूल रहे। हालांकि महंगाई के चलते लोगों की जेब पर आर्थिक बोझ दिखाई दिया, लेकिन कोरोना का कहर थमने से चेहरों पर सकूं भी दिखा।
सड़कों पर भीड़ अधिक होने के चलते यातायात पुलिस के भी पसीने छूटे। सुभाष चौक से लेकर संजय गेट और दिबियापुर रोड पर सुबह से दोपहर तक लोगों की भीड़ रही। वाहनों के फर्राटा भरने से कई जगह मामूली कहासुनी भी हुईं। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर शहर में पुलिस का पहरा दिखा। पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने शहर समेत जिले भर में मार्च कर लोगों को त्योहार पर पूरी सुरक्षा देने का भरोसा दिया।