{"_id":"5d87bc6e8ebc3e015d44c55b","slug":"cultural-auraiya-news-knp5152783175","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में धूमधाम से आज निकलेगी भगवान शंकर की बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में धूमधाम से आज निकलेगी भगवान शंकर की बारात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर में श्री रामलीला कमेटी के बैनर तले सोमवार को शिव बारात निकाली जाएगी। भगवान शिव के गणों में शामिल भूत-पिशाच, यक्ष, गंधर्व, देवी-देवताओं के अलावा लंकेश का भारी भरकम समुदाय बारात की खासी शोभा बढ़ाएगा। शोभा यात्रा को लेकर कमेटी की तरफ से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
औरैया रामलीला कमेटी की ओर से फूलगंज मैदान से दोपहर तीन बजे शिव बारात का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सुनीति हरी झंडी दिखाकर व भगवान शंकर की आरती उतारकर करेंगी। कमेटी संरक्षक शंकर दयाल शुक्ला, अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, महामंत्री अवधेश मिश्रा व सभासद रवि चतुर्वेदी ने बताया कि 23 सितंबर को दोपहर तीन बजे शिव बारात शहर में ेफूलगंज मैदान से शुरू होकर तहसील चौराहा, सहकारी संघ तिराहा होकर डीबीए अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ शुक्ला एडवोकेट के आवास वाली गली से होते हुए महावीरगंज, नगर पालिका इंटर कालेज, सुभाष चौराहा, कानपुर रोड से होते हुए बर्फ फैक्ट्री के रास्ते ब्रह्मनगर मोहल्ला, रोडवेज स्टेशन से निकलते हुए जमालशाह जाएगी।
इसके बाद संजय गेट होते हुए तिलक इंटर कालेज, ब्लॉक गेट, जेसीज चौराहा पहुंचेगी। यहां से शिव बारात जिला जजी होते हुए एमएलसी डॉ. कमलेश पाठक के आवास से होते हुए पुरानी फफूंद चुंगी से बघाकटरा होते हुए सहकारी संघ तिराहे के रास्ते वापस तहसील चौराहा, सर्राफा बाजार तिराहे पर पहुंचकर समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि शिव बारात मेें शिव भक्तों में भूत, पिशाच, गंदर्भ, यक्ष, राक्षक, देवी-देवताओं के अलावा लंकापति रावण विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कमेटी के उक्त पदाधिकारियों ने शहर के श्रद्धालुओं से शिव बारात का फूल बरसाकर स्वागत करने की अपील की है।