फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cultural

भक्तों से विदा हुए सिद्ध विनायक

Mon, 09 Sep 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
cultural
औरैया। ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आना’ के उद्घोष के साथ रविवार को श्री गणेश महोत्सव के पंडालों से गाजे बाजे के साथ प्रथम आराध्य का विसर्जन जुलूस निकाला गया। ढोल ताशों की धुन पर अबीर गुलाल के बादल उड़ाकर भक्तों ने भगवान गजानन को विदा किया। इसके पहले विधि विधान से आराधना कर परिवार की सुख समृद्धि मांगी। गणेश मूर्ति का पूजन कर वैदिक मंत्रोचार के साथ प्रशासन द्वारा बनाए गए तालाबों व नहरों में विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

शहर में सर्राफा बाजार में आयोजित हो रहे गणेश महोत्सव के समापन मौके पर भव्य एवं विशाल भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा का आयोजन किया गया। यह विसर्जन यात्रा कार्यक्रम स्थल से शहर के प्रमुख मार्गों तहसील चौराहा, दिबियापुर रोड होते हुए दिबियापुर रोड स्थित नहर के समीप प्रशासन द्वारा बनाए प्राकृतिक तालाब में गणेश मूर्ति का विसर्जन किया। भगवान गणेश मूर्ति के विर्जन से पहले भक्तों ने भगवान गणेश का पूजन-आरती की। यह विसर्जन यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। जिसमें गणेश भक्त अबीर-गुलाल उड़ाते और देवीगीतों पर झूमते हुए नजर आए। विसर्जन से पहले भक्तों ने गणेश मूर्ति का पूजन किया गया और वैदिक रीतिरिवाज व मंत्रोचार के साथ गणेश मूर्ति का विसर्जन किया। इसके बाद होमगंज स्थित श्रीपोरवाल धर्मशाला में कन्याभोज के साथ विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बघाकटरा, ठठराई मोहल्ला, गुमटी मोहल्ला आदि स्थानों पर आयोजित हो रहे महोत्सवों का समापन किया गया। ठठराई मोहल्ले में आयोजित महोत्सव के समापन पर निकाली गई विसर्जन यात्रा फफूंद रोड स्थित बरमूपुर नहर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान कुलदीप शुक्ला, रामजी स्वर्णकार, संदीप शुक्ला, अंकित शुक्ला, आशीष चतुर्वेदी, विशाल पोरवाल, रोशन शुक्ला, जीतू पोरवाल, गगन शुक्ला, पंकज चतुर्वेदी, अभिषेक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। कंचौसी में भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा के साथ एक सप्ताह से आयोजित हो रहे महोत्सव का समापन किया गया। यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई नहर के पास तालाब पर पहुंची। अयाना में मुरादगंज से शिवम दीक्षित के नेतृत्व में बैंडबाजे के साथ गणेश मूर्ति का यमुना नदी के तट पर विसर्जन किया गया। यमुना नदी के तट पर बालू में जेसीबी से गड्डा खुदवाकर मूर्ति का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed