फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cultural

भगवान गणेश को छप्पन भोग लगा रातभर भक्ति गीतों पर झूमे भक्तगण

Sun, 08 Sep 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
cultural
औरैया। जिले भर गणेश महोत्सव की धूम है। जगह-जगह सजे गणेश महोत्सव पंडालों में भक्ति की गंगा बह रही है। सुबह व शाम को होने वाली भगवान श्री गणेश की आरती में बड़ी तादाद में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। शुक्रवार की रात महोत्सव पंडालों में भगवान श्रीगणेश का छप्पन भोग लगाया गया। इस दौरान भक्तों ने गजानन की आराधना कर घर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। रात में जागरण कार्यक्रम में लोगों ने भक्ति गीतों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

सराफा बाजार में आयोजित गणेश महोत्सव में शुक्रवार की रात फूल बंगला सजाकर भगवान गणेश को छप्पन भोग लगाने के साथ ही जागरण का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली, कोलकाता, कानपुर से आए कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। देवीगीतों पर काली नृत्य, ताडंव नृत्य, शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण, कृष्ण-सुदामा रूप में प्रस्तुती दी। कार्यक्रम में सर्वेश कुमार उर्फ लालू, रामजी सोनी, हीरा सोनी, जितेंद्र कुमार, वीनू वर्मा, माधव मराठा, रमन मिश्रा, संजू वर्मा, चौधरी वर्मा, सागर वर्मा, विशाल वर्मा व गौरव वर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि महोत्सव के समापन पर आठ सितंबर को भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

बघाकटरा नेविलगंज में आयोजित गणेश महोत्सव के संयोजक अविनाश अवस्थी उर्फ कूकी, मुकेश वर्मा, कृष्ण बिहारी वर्मा, गौरव वर्मा आदि ने बताया कि आठ सितंबर को सुबह 10 बजे से भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। मोहल्ला ठठराई में आयोजित गणेश महोत्सव में शुक्रवार की शाम कलाकारों ने देवी गीतों पर प्रस्तुती दी। इस दौरान कुलदीप शुक्ला, रामजी स्वर्णकार, संदीप शुक्ला, अंकित शुक्ला, आशीष चतुर्वेदी, विशाल पोरवाल, रोशन शुक्ला, जीतू पोरवाल, गगन शुक्ला, पंकज चतुर्वेदी व अभिषेक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुरुगंज कस्बे में गणेश महोत्सव पंडाल में भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार की रात में महोत्सव में गणेश लीला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विकास पोरवाल, गौरव पोरवाल, ओमजी पोरवाल, शिवम पोरवाल, शिवम तिवारी, अनिल व पं.श्याम बिहारी मिश्रा आदि मौजूद रहे। उधर, कंचौसी में रेल बाजार के पास आयोजित गणेश महोत्सव में महाआरती में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed