{"_id":"689a37dd77c00132790d7abb","slug":"crowds-thronged-trains-after-the-festival-auraiya-news-c-211-1-aur1008-129971-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: त्योहार के बाद ट्रेनों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: त्योहार के बाद ट्रेनों में उमड़ी भीड़
Tue, 12 Aug 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो 11 एयूआरपी 22 रेलवे स्टेशन पर दिखा यात्रियों का हुजूम । संवाद
- फोटो : संवाद
दिबियापुर। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के बाद अब लोग अपने शहर और काम पर लौटने लगे हैं। सोमवार को फफूंद स्टेशन पर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रही।
स्टेशन पर ठहरने वाली ट्रेनों में सीट को लेकर खूब मारामारी हुई। कई यात्री ट्रेनें खचाखच होने से बसों से यात्रा को मजबूर हुए। रक्षाबंधन शनिवार को मनाया गया था। सोमवार को लोगों की वापसी शुरू हुई। इसके चलते सुबह से ही फफूंद स्टेशन पर भीड़ उमड़ने लगी।
ट्रेन आते ही यात्री जान जोखिम में डालकर गेट पर खड़े होकर यात्रा कर रहे थे। सबसे अधिक भीड़ लोकल ट्रेनों में रही। भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर दिन भर जीआरपी चौकी इंचार्ज नरेंद्र नागर एवं उपनिरीक्षक इम्तियाज अहमद आरपीएफ सुरक्षा बल मौजूद रहा। (संवाद)