{"_id":"69fa3ba3d3cdc0ff1607ddd5","slug":"crowds-gather-at-post-offices-to-update-10-year-old-aadhaar-cards-auraiya-news-c-211-1-aur1006-144278-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दस साल पुराने आधार को अपडेट कराने के लिए डाकघर में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दस साल पुराने आधार को अपडेट कराने के लिए डाकघर में भीड़
Wed, 06 May 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 06 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो-4-डाकघर में बच्चे का आधार कार्ड बनाता कर्मचारी। संवाद
औरैया। दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराने के नियम लागू किए जाने के बाद जनपद में आधार केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है।
आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए लोग सुबह से ही केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। लोग विशेष रूप से अपना बायोमीट्रिक विवरण जैसे फिंगरप्रिंट और अन्य जानकारियां अपडेट कराने में जुटे हुए हैं। इसके अलावा नए आवेदक भी आधार कार्ड बनवाने पहुंच रहे हैं।
नारायनपुर स्थित हेड पोस्ट ऑफिस और सदर तहसील परिसर में संचालित जनसेवा केंद्र पर आधार से संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर आधार बनवाने, संशोधन और अपडेट की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन की तरफ से व्यवस्थाएं भी सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि लोगों को अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े।
डिप्टी पोस्टमास्टर जेपी भास्कर ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 50 आधार कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हालांकि कई बार नेटवर्क या कनेक्टिविटी की समस्या के कारण कार्य प्रभावित हो जाता है, जिससे लोगों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
आधार अपडेट का कार्य कर रहे प्रदीप कुमार ने बताया कि आधार कार्ड में किसी भी प्रकार के सुधार के लिए 75 रुपये शुल्क निर्धारित है। पूर्ण अपडेट के लिए 125 रुपये की फीस सरकार की तरफ से तय की गई है। नए आधार का रजिस्ट्रेशन फ्री होता है।-- -- -- -- -
आधार से जुड़े सभी कार्य सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक किए जा रहे हैं। इसके लिए अलग से काउंटर और कर्मचारियों की व्यवस्था की गई है। इन दिनों लोगों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक है।
- गीता मिश्रा, हेड पोस्ट ऑफिस प्रभारी
विज्ञापन
आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए लोग सुबह से ही केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। लोग विशेष रूप से अपना बायोमीट्रिक विवरण जैसे फिंगरप्रिंट और अन्य जानकारियां अपडेट कराने में जुटे हुए हैं। इसके अलावा नए आवेदक भी आधार कार्ड बनवाने पहुंच रहे हैं।
नारायनपुर स्थित हेड पोस्ट ऑफिस और सदर तहसील परिसर में संचालित जनसेवा केंद्र पर आधार से संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर आधार बनवाने, संशोधन और अपडेट की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन की तरफ से व्यवस्थाएं भी सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि लोगों को अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
डिप्टी पोस्टमास्टर जेपी भास्कर ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 50 आधार कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हालांकि कई बार नेटवर्क या कनेक्टिविटी की समस्या के कारण कार्य प्रभावित हो जाता है, जिससे लोगों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
आधार अपडेट का कार्य कर रहे प्रदीप कुमार ने बताया कि आधार कार्ड में किसी भी प्रकार के सुधार के लिए 75 रुपये शुल्क निर्धारित है। पूर्ण अपडेट के लिए 125 रुपये की फीस सरकार की तरफ से तय की गई है। नए आधार का रजिस्ट्रेशन फ्री होता है।