फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Crowd of cough, cold and fever patients in health fair

Auraiya News: आरोग्य मेले में खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की भीड़

Mon, 09 Sep 2024 03:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Crowd of cough, cold and fever patients in health fair
औरैया। जनपद की सीएचसी व पीएचसी पर शासन के निर्देश पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। केंद्रों पर डॉक्टर व चिकित्सीय स्टाफ की मौजूदगी में मरीजों का उपचार व परामर्श देने का क्रम चला। आरोग्य मेले में ज्यादातर मरीज खांसी, जुकाम व वायरल बुखार के सामने आए। जिन्हें स्वास्थ्य परीक्षण के बाद दवा का वितरण करते हुए परामर्श दिया गया। आरोग्य मेले की व्यवस्थाओं को जांचने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों के निरीक्षण भी होते रहे। स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया जाता रहा।
विज्ञापन

एरवाकटरा प्रतिनिधि के अनुसार- क्षेत्र के उमरैन स्थित पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में दोपहर 12 बजे डिप्टी सीएमओ डॉ. अजय मिश्रा ने आरोग्य मेले की हकीकत परखी और मरीजों से बातचीत की। उपस्थिति रजिस्टर और ओपीडी रजिस्टर का निरीक्षण किया। दोपहर 12 बजे तक कुल 17 मरीज मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में पहुंचे। जिन्हें परामर्श व दवाओं का वितरण किया जा चुका था।
विज्ञापन

बिधूना प्रतिनिधि के अनुसार- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असजना के लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में डॉ. मनीष त्रिपाठी ने मरीजों को परामर्श दिया। मेले में 1:30 बजे तक 75 मरीज पर्चा ले चुके थे। 28 मरीज अपनी अपनी दवा लेकर जा चुके थे। इस मौके पर एलटी योगेंद्र सिंह चौहान, फार्मासिस्ट रामऔतार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------

पीएचसी पर खूब रही मरीजों की भीड़
अजीतमल। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। अजीतमल सीएचसी पर अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार सहित डॉ. अमित, डॉ. उत्कर्ष, महक आदि ने आए हुए 55 मरीजों का परीक्षण किया। दवा वितरित की। तो वहीं अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार ने सभी पीएचसी पर आयोजित स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। आने वाले मरीजों से जानकारी ली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सॉफर में उपस्थिति डॉ. जितेन्द्र कुमार ने 32 मरीजों का परीक्षण किया और दवा वितरित की। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचा पर उपस्थिति डॉ. रोहित ने 12 मरीजों का परीक्षण कर दवा दी। इसी तरह मुरादगंज में 35 व गंगदासपुर में 50 मरीज देखे गए।


‘सभी सीएचसी व पीएचसी पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया है। स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो इसके लिए निरीक्षण करते हुए जायजा भी लिया गया है। खांसी, जुकाम व वायरल बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा रही है।’-डॉ. सुनील कुमार वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed