फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cross country race will be held on Republic Day

Auraiya News: गणतंत्र दिवस पर होगी क्रास कंट्री रेस

Fri, 26 Jan 2024 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 26 Jan 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Cross country race will be held on Republic Day
औरैया। खेलों को बढ़ावा देना शासन की मंशा है। यही वजह रही कि शासन से लेकर जिला प्रशासन लगातार एरवाकटरा के बढ़िन में निर्माणाधीन स्टेडियम पर नजरे टिकाए रहा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर युवाओं को यहां अपनी प्रतिभा को असलियत में पहचान मिलनी शुरू होगी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर खेल मंत्रालय के निर्देश पर यहां प्रतियोगिताओं का आयोजन शुक्रवार को पहली बार शुरू हो रहा है।
विज्ञापन

क्रीड़ा अधिकारी के द्वारा इन दिनों बढ़िन स्थित स्टेडियम की हैंडओवर प्रक्रिया को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी बीच खेल मंत्रालय की ओर से जारी हुए फरमान के तहत गणतंत्र दिवस व उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जिले में पहला अत्याधुनिक स्टेडियम गणतंत्र दिवस पर युवाओं की प्रतिभा को रंगमंच देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह 10 बजे से क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया जाना है। पुरुष वर्ग के लिए पांच किमी तो महिला वर्ग के लिए तीन किमी दूरी निर्धारित की गई है। वहीं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बालीवाल प्रतियोगिता, एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तहत 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर की दौड़ शामिल रहेंगी। कबड्डी प्रतियोगिता में भी युवा हाथ आजमा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
बोले जिम्मेदार-----
बढि़न स्टेडियम में आज गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू हो रहा है। क्रास कंट्री, बालीवाल, एथलेटिक्स व कबड्डी में युवा अपना दमखम दिखाएंगे। अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार दिए जाएंगे। जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। -संजीव वर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed