{"_id":"600877e08ebc3e33f77a300c","slug":"crop-water-logged-auraiya-news-knp607177555","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला ओवरफ्लो, गेहूं की फसल में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला ओवरफ्लो, गेहूं की फसल में भरा पानी
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। मंगलपुर माइनर से जुड़े दहगांव नाला ओवरफ्लो होने से खेतों में पानी भर गया। गेहूं की फसल डूबने से किसान परेशान हैं।
प्लास्टिक सिटी के किनारे बसे चमरौआ गांव के खेतों में दहगांव नाले का पानी भर गया। किसानों ने बताया कि पानी भरने से लगभग 20 एकड़ गेहूं की फसल डूब गई है।
ये नाला यूपीएसआईडीसी से तीन किलोमीटर तक पक्का कराया गया है। आगे नाला कच्चा होने से पानी अधिक आने पर खेतों में भर जाता है। गेहूं की सिंचाई पहले हो चुकी है और कई जगह पर खाद डाली जा चुकी है। लेकिन पानी भरने से बड़ा नुकसान हुआ है। किसानों ने समस्या के समाधान की मांग की है।