{"_id":"5b9aad2b867a557ebb22db2a","slug":"youth-did-family-with-self-effort","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार सहित युवक ने किया आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार सहित युवक ने किया आत्मदाह की कोशिश

Updated Fri, 14 Sep 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सौतेले भाइयों की प्रताड़ना से तंग एक युवक ने गुरुवार की सुबह परिवार समेत आत्मदाह की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने शोर मचाते हुए पूरे परिवार को पकड़ लिया। मामले की जानकारी पर पहुंचे एसडीएम सदर ने परिवार को सुरक्षित क र कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। देर शाम तक पुलिस दोनो पक्षों में सुलह समझौते में लगी रही।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ओमनगर निवासी सुरेश शर्मा ने गुरुवार सुबह शहर के प्रमुख सुभाष चौक चौराहे पर पत्नी गीता देवी, पुत्री मेघा शर्मा, रुचिका, हलिका, पुत्र ओम, जय शर्र्मा के साथ शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगाने का प्रयास किया।इसी दौरान चौराहे पर मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस को फोन से सूचना दे दी। मामले की जानकारी होने पर पालिका परिसर में मौजूद सदर एसडीएम अमित राठौर मौके पर पहुंचे और सभी पीड़ितों को अपने संरक्षण में लेकर बैठाया। वहीं इंस्पेक्टर कोतवाली विनोद कुमार शुक्ला ने सभी को अपनी कार में बैठाकर कोतवाली पहुंचाया। जहां उन्होंने पीड़ितों से पूरी घटना की जानकारी की।
पीड़ित सुरेश शर्मा ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसके सौतेले भाई दिनेश व संजीव उसे व उसके परिवारीजनों को प्रताड़ित करते रहते हैं। गुरुवार सुबह बच्चे स्कूल जाने को तैयार हो रहे थे। तभी उक्त लोगों ने पानी की लाइन काट दी। इसके बाद बिजली आपूर्ति की केबल काट दी। जब उन्होंने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। परिवार इस झगड़े से तंग आ चुका है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कोतवाली विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के बीच अभी समझौते का प्रयास किया जा रहा है। समझौता नहीं होता है और यदि पीड़ित तहरीर देता है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।