{"_id":"58d5663f4f1c1b657c1a15db","slug":"videography-attack-je","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियोग्राफी कर रहे जेई पर हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडियोग्राफी कर रहे जेई पर हमला
औरैया
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
acid attack
- फोटो : bengalore mirror
एरवाकटरा क्षेत्र के गांव नीलपुर में चेकिंग के दौरान जेई ने आटा चक्की व कारखाना में कटिया से बिजली चोरी पकड़ी। जेई के वीडियोग्राफी करने के दौरान चक्की मालिक ने उन पर हमला बोल दिया। मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। जेई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एरवाकटरा केंद्र के जेई मनोज कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह नीलपुर में अभियान के तहत चेकिंग कर रहे थे। गांव में एक आटा चक्की व उसी जगह लगे तेल के कारखाने में कटिया से बिजली चोरी की जा रही थी। वह वीडियोग्राफी करने लगे।
इसी दौरान चक्की मालिक रामकुमार गालियां देने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी दी। यहां से भागकर जान बचाई। पुलिस ने जेई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ बिजली चोरी, जेई के साथ मारपीट व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच में मामला सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।