{"_id":"5ba68a99867a557ec15a4cdc","slug":"van-a-face-to-face-encounter-of-truck-two-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन, ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैन, ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत

Updated Sun, 23 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
आमने-सामने हुई भिड़ंत में वैन के उड़े परखचे।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। कोेतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की देर शाम लालपुर हाइवे पर ट्रक और वैन (मारुति इको) की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगो की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। शव उसी में फंस गए। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को काटकर शव को बाहर निकाला गया
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवीननगर निवासी राधा मोहन उर्फ तोते (33) पुत्र श्यामाचरन गाड़ियों के मिस्त्री हैं। वह शनिवार की शाम अपनी वैन से अपने ड्राइवर विद्यानगर निवासी शिवकांत उर्फ भोेेला (25) पुत्र राज कुमार के साथ औरैया से वापस बाबरपुर आ रहे थे। लालपुरा गांव के पास हाईवे पर सर्विस रोड न होने के चलते वह गलत दिशा से ओवर ब्रिज पार करने लगे, तभी सामने से आ रहे ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और दोनों लोग वैन में बुरी तरह फंस गए। वहीं दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने टोल प्लाजा से क्रेन मंगवाकर वैन को ट्रक के अलग कराया। वैन को काटकर दोनों के शव बाहर निकाले गए। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी विजय प्रताप सिंह, तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति, कोतवाली प्रभारी बलिराज शाही ने यातायात की कमान संभालते हुए जाम खत्म कराया। शाम को राधामोहन के भाई विनोद कुशवाहा ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी बलिराज शाही ने बताया कि शवों को चिचैली पेास्टमार्टम हाउस भेजा गया है।
इनसेट
सर्विस रोड न होना बना हादसे का कारण
अजीतमल। लालपुर हाईवे पर स्थिति ओवर ब्रिज पर हादसे का कारण ओवर ब्रिज के दक्षिण ओर का सर्विस रोड न बनना है। अगर ओवर ब्रिज का सर्विस रोड तैयार होता तो बाबरपुर जाने वाली यह गाड़ी सर्विस रोड से निकल जाती और इनको गलत साइड में न चलना पड़ता। कस्बे के लोगों ने अधिकारियो से ओवरब्रिज के बगल में सर्विस रोड बनवाने की मांग की है।