{"_id":"574f30574f1c1b7d2810b140","slug":"two-children-die-in-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककड़ी तोड़ने के विवाद में दो बच्चों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ककड़ी तोड़ने के विवाद में दो बच्चों की मौत
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
जुड़वा बच्चों की मौत पर रोता बिलखता पीड़ित पिता ओमजी
- फोटो : amar ujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायल थाना क्षेत्र के ग्राम नरहई में मंगलवार शाम खेत से ककड़ी तोड़ने को लेकर चचेरे भाइयों के विवाद के दौरान धक्का-मुक्की में दो मासूम घायल हो गए। एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ने बुधवार दोपहर दम तोड़ दिया। घटना को लेकर मंगलवार शाम ही नामजद आरोपियों के खिलाफ थाना सहायल में मुकदमा दर्ज हो गया था। बुधवार को दूसरे बच्चे की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया। पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ एसपी को तहरीर देकर जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
मंगलवार देर शाम सहायल थाना क्षेत्र के ग्राम नरहई निवासी ओमजी पुत्र अजुही प्रसाद का पांच वर्षीय पुत्र प्रिंस घर के सामने स्थित चचेरे भाईयों के खेत से ककड़ी तोड़ लाया। इसी बात को लेकर चचेरे भाई रूप सिंह उसके घर के बाहर नशे की हालत में गाली गलौज किया। तभी ओमजी ने उन्हें गालियां देने से मना किया। जिस पर रूप सिंह पुत्र रामचंद्र, रूबी पत्नी रूप सिंह सहित छह सात लोगों ने उसके घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। ओमजी ने बताया कि जब उक्त लोग उसके साथ मारपीट कर रहे थे। तभी पास ही में चार माह के दो जुड़वा बच्चों को लिए बैठी उसकी पत्नी मनीषा उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ी। इसी दौरान रूप सिंह सहित लोगों ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। इससे पत्नी की गोद से दोनों बच्चे जमीन पर गिर गए। इसमें से एक बच्चे श्याम की मौके पर ही मौत हो गई।
मामले की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष सहायल शिव कुमार मौके पर पहुंचे। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। वहीं बुधवार को पीड़ित परिजन अपने मृतक बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने औरैया आए थे। इसी दौरान घायल दूसरे नवजात शिशु ने भी दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने एसपी आवास पहुंचकर घेराव किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के अलावा दूसरे बच्चे की मौत का भी मामला दर्ज कराए जाने की मांग की। एसपी आवास को घेरे जाने की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली के अलावा महिला थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। समझाने के बाद पीड़ित पिता ओमजी ने एसपी अतुल शर्मा को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराए जाने और गिरफ्तारी की मांग की है।