{"_id":"591de8054f1c1bf25df229a4","slug":"two-bikers-injured-by-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से साइकिल सवार दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से साइकिल सवार दो घायल
अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 18 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल विकास सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैनिक कालोनी के बाहर साइकिल से सामान खरीदकर घर जा रहे दो किशोर को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने एक किशोर को सैफई रेफर कर दिया। वहीं कार समेत चार भाग गया। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर के सैनिक कालोनी निवासी विकास सिंह (15) पुत्र महाराज सिंह व रजत (14) पुत्र इरशाद अहमद एक ही साइकिल से सामान खरीदकर गुरुवार दोपहर 2:30 बजे घर वापस लौट रहे थे।
सैनिक कालोनी मार्ग पर सामने से तेज गति से आ रहे कार सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों किशोर साइकिल सहित उछलकर सड़क पर जा गिरे। वहां मौजूद लोग दौड़े तो चालक कार समेत भाग निकले। मौके पर आए ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया। डाक्टरों ने विकास सिंह को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। वहीं रजत को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया है।