{"_id":"57fe6b354f1c1bc67b28f1f9","slug":"two-accused-of-robbery-and-murder-tractor-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर लूट व हत्याकांड के दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर लूट व हत्याकांड के दो आरोपी पकड़े
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Wed, 12 Oct 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो12एयूआरपी 14- ट्रैक्टर लूट व हत्याकांड में गिरफ्तार महेंद्र व धीरेंद्र के साथ जानकारी देते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा थाना क्षेत्र में एक अक्टूबर को दिबियापुर थाना क्षेत्र निवासी ट्रैक्टर चालक को भाड़े पर बुलाकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारे ट्रैक्टर लूट ले गए थे। पुलिस ने ट्रैक्टर-टाली बरामद कर दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों युवकों ने पुलिस के सामने जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या व लूटकांड के मास्टर माइंड दो अन्य युवकों को पुलिस तलाश कर रही है।
12 दिन पहले अछल्दा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक अनीस पुत्र साहब सिंह की हत्या कर नेविलगंज बहारपुरा रोड पर नगला चतुर्भुज के सामने शव फेंक दिया था। यह ट्रैक्टर-टाली लूट ले गए थे। इस मामले में ट्रैक्टर मालिक वीरेंद्र कुमार पुत्र रामलखन निवासी सहायल रोड दिबियापुर ने पुलिस को तहरीर दी थी। थाना प्रभारी चंद्रिका प्रसाद यादव, एसपी पीआरओ अजय पाठक पुलिस टीम के साथ हत्यारोपियों की तलाश में जुटे थे।
अछल्दा थाना क्षेत्र में बुधवार को सुबह 7:30 बजे हत्यारोपी धीरेंद्र कुमार यादव पुत्र रामअवतार निवासी फफूंद रोड दिबियापुर व महेंद्र कठेरिया पुत्र रामचंद्र निवासी सींगनपुर थाना फफूंद को लूटे गए ट्रैक्टर-टाली के साथ कराहता तिराहा बहारपुरा से रूरूगंज जाते हुए रास्ते में दबोच लिया गया। पकड़े गए हत्यारोपियों ने पुलिस के सामने जुर्म स्वीकार कर लिया है। एसपी अतुल शर्मा ने पुलिस टीम में शामिल अछल्दा थाना प्रभारी चंद्रिका प्रसाद यादव, पीआरओ एसआई अजय पाठक, एसआई राघवेंद्र सिंह, कांस्टेबिल केशव सिंह, भूरी सिंह, संजय सिंह, राहुल सिंह को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस को हत्याकांड की साजिश रचने वाले दो लोगों की तलाश है।
विज्ञापन
लालच ने बना दिया हत्यारोपी
औरैया। ट्रैक्टर लूट व हत्याकांड में पकड़े गए धीरेंद्र व महेंद्र का यह पहला गुनाह है। धीरेंद्र ने बताया कि उसके साथ दो अन्य लोग थे। उन्होंने ही साजिश रची थी। उन्हें एक-एक लाख रुपये का लालच दिया था। धीरेंद्र ने बताया कि वह बीए तृतीय साल का छात्र है। लालच ने उसे हत्यारोपी बना दिया।
आरोपी बोले, मेरी भी हत्या हो तभी प्रायश्चित
हत्याकांड में पकड़े गए दोनों आरोपियों में महेंद्र कठेरिया ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की हत्या करने का उन दोनों का कोई इरादा नहीं था। साथ में आए दो अन्य युवकों ने जानबूझकर अंगौछे से गले में फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी थी। उनकी भी इसी तरह से हत्या हो तभी प्रायश्चित होगा।