फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tppebajon bag full of money made ??from the car

टप्पेबाजों ने कार से उड़ाया रुपयों से भरा बैग

Mon, 15 Jun 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 15 Jun 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन

सुभाष चौराहे पर बाइक सवार टप्पेबाजों ने प्राइवेट

विज्ञापन
क्लीनिक संचालक की कार में रखे 50 हजार रुपये और कागजात पार कर दिए। टप्पेबाजों ने डाक्टर को बातों में उलझाकर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने कोतवाली में मामले का शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर के मोहल्ला नारायनपुर निवासी अजय गुप्ता पुत्र सरमनलाल गुप्ता की दिबियापुर में क्लीनिक है। रविवार को क्लीनिक बंद कर घर लौट आए। वे कार से सब्जी खरीदने बाजार जा रहे थे। सुभाष चौराहे के पास पीछे से दो बाइक सवार आए और कार के बोनट पर जला मोबिल आयल फेंक दिया। गाड़ी रुकवाकर डाक्टर अजय गुप्ता से कहा कि आपकी गाड़ी से तेल रिस रहा है।

इस पर डॉ. गुप्ता उतरकर गाड़ी चेक करने लगे। इसी बीच एक युवक ने अजय को बातों में उलझा लिया और दूसरे ने कार में रखा बैग पार कर दिया। बैग में 50 हजार रुपये और जरूरी कागजात रखे थे। घटना को अंजाम देने के बाद युवक भाग गए। कार से बैग गायब देख डॉ. गुप्ता के होश उड़ गए।

उन्होंने इसकी सूचना अपने दोस्तों को दी। इसके बाद कोतवाली जाकर तहरीर दी है। इस संबंध में कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed