{"_id":"6ae3b6335f3ff90d0c01efa4","slug":"lover-refuses-marriage-young-woman-renounces-the-world-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-1027236-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्रेमी का शादी से इन्कार...युवती ने छोड़ दिया संसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्रेमी का शादी से इन्कार...युवती ने छोड़ दिया संसार
विज्ञापन
मुरादाबाद। शादी से इन्कार करने से आहत नया गांव गागन निवासी युवती ने मूंढापांडे के गांव पैपटपुरा निवासी प्रेमी के घर ही जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक समेत परिवार के पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मझोला थाना क्षेत्र के नया गांव गागन निवासी गीता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी बेटी शिवानी की शादी करीब दस साल पहले मूंढापांडे थानाक्षेत्र के पैपटपुरा गांव निवासी रवि के साथ की थी। पांच साल पहले दामाद रवि और समधन नन्ही की बीमारी से मौत के बाद बेटी अकेली हो गई, जिस पर उसकी छोटी बेटी कविता (18) अपनी बहन के घर रहने लगी थी। बताया कि समधन की देवरानी सुमंत्रा के बेटे अमित (23) से छोटी बेटी के प्रेम संबंध हो गए। जानकारी होने पर दोनों परिवार कविता और अमित की शादी करने के लिए राजी हो गए थे।
बताया कि 24 अक्तूबर को प्रेमी अमित ने फोन पर शादी करने की बात कहकर बेटी को अपने घर बुला लिया। पैपटपुरा पहुंचने पर अमित और उसके परिजनों ने शादी से इन्कार कर दिया। प्रेमी के शादी से इन्कार करने से आहत बेटी ने वहीं पर सल्फास खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आरोप है कि हालत बिगड़ने पर प्रेमी और उसके परिजन बेटी को उपचार दिलाने के बजाय वीडियो बनाने में लग गए, जिससे कुछ देर बाद बेटी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वर्जन
मृतका की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रेमी अमित, पिता आनंद, मां सुमन्ना, बहन रजनी और भाई सुमित के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। -वरुण कुमार, सीओ हाईवे