{"_id":"57c1dfe04f1c1b602fd4fa02","slug":"to-enter-into-the-house-of-the-girl-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर बच्ची से किया दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर बच्ची से किया दुष्कर्म
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 28 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत विधायक के बेटे पर राजस्थान में गैंगरेप का मामला दर्ज
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के तहत एक गांव में घर में नौ साल की बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद खून से लथपथ बच्ची को छोड़कर युवक फरार हो गया। ग्रामीणों ने शक होने पर घटना की जानकारी उसके पिता की दी। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया।
पीड़िता के पिता ने बताया कि वह पड़ोस के गांव में आयोजित कार्यक्रम में साउंड और लाइट लगाने गया था। घर में उसकी नौ साल की पुत्री अकेली थी। इसी बीच दूसरे गांव का एक युवक उसके घर कूद गया। उसने पुत्री का मुंह बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया। खून से लथपथ हालत में उसे छोड़कर फरार हो गया।
ग्रामीणों ने शक होने पर उसे जानकारी दी। घर पहुंचकर वह बच्ची की हालत देखकर सन्न रह गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव पंडपुर निवासी मुकेश कुमार के खिलाफ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मासूम को डाक्टरी के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी मगर वह फरार हो गया। थानाध्यक्ष आरके त्रिपाठी ने बताया कि दबिश दी जा रही है जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।