फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three arrested Reshu Don Exterminating

रेशू डॉन को भगाने वाले तीन गिरफ्तार

Wed, 24 Feb 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Wed, 24 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Three arrested Reshu Don Exterminating
बीती 19 फरवरी को पुलिस अभिरक्षा से फरार रेशू डान को स्वाट टीम और दिबियापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भागने की फिराक में खड़े रेशू डान के साथ उसके तीन साथी भी पकड़े गए हैं। गिरफ्तारी के बाद रेशू डान ने किसी बड़ी घटना को अंजाम दिए जाने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन


कोतवाली में एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना दिबियापुर के ग्राम उमरी निवासी रेशू शुक्ला उर्फ रेशू डान जेल में निरूद्ध चल रहा था। विगत 19 फरवरी को पेशी के दौरान वह कोर्ट से फरार हो गया था। एएसपी ने बताया कि उक्त आरोपी ने भागने के बाद हत्या के मामले के गवाह बड़े तिवारी व दीपू यादव को फोन पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट दिबियापुर थाने में दर्ज कर ली गई। उन्होंने बताया कि एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिबियापुर एसओ अखिलेश मिश्र व एसओजी प्रभारी नन्हेलाल यादव व स्वाट टीम प्रभारी अनिल बाथम को नियुक्त किया। पुलिस के अनुसार 24 फरवरी को शहर के जालौन चौराहे के पास भागने के फिराक में रेशू डान और उसके साथी नीलू ठाकुर उर्फ अरविंद निवासी कंचौसी, इंदल काछी निवासी जमौली व बृजकिशोर शर्मा निवासी हतवंत खेरगढ़ थाना फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विलांस ने निभाई अहम भूमिका
पुलिस अभिरक्षा से फरार रेशू डान की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस पहले से ही अलर्ट हो गई थी। लेकिन हत्याकांड के मामले में गवाह को धमकी देना रेशू डान को महंगा पड़ गया। रेशू डान की ओर से बड़े तिवारी को जान से मारने की धमकी देने के बाद सर्विलांस टीम सक्रिय हो गई। सर्विलांस टीम के अमर सिंह, रवि कुमार व धर्मेंद्र सिंह ने अहम भूमिका निभाते हुए पुलिस को पल-पल की सूचना दी। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने रेशू डान को को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

 
रेशू ने कबूले कई राज
सूत्रों की माने तो पुलिस ने रेशू डान को 22 फरवरी को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन पुलिस ने रेशू डान से कई राज पूछने के लिए उसकी गिरफ्तारी से मना किया। रेशू डान से रातभर पूछताछ के बाद उसने कई राज उगले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed