फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Theft of millions of grocer home

किराना व्यापारी के घर लाखों की चोरी

Sat, 30 Jan 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 30 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Theft of millions of grocer home
कैलाश बाग में शुक्रवार रात चोरों ने किराना व्यापारी के सूने घर से लाखों के जेवर व नकदी पार कर दी। किराना व्यपारी का परिवार रिश्तेदार के यहां शादी में गया था। पड़ोसियों ने गेट का ताला टूटे होने और चोरी की जानकारी दी। नवागंतुक थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा का कहना है कि जल्द ही चोरों गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


नहर बाजार निवासी किराना व्यापारी सत्यप्रकाश गुप्ता पत्नी के साथ रिश्तेदारी में शादी के लिए छिबरामऊ गए थे। उनके खाली मकान की रखवाली के लिए शुक्रवार रात उनके पुत्र आलोक उर्फ बंटू अपनी पत्नी बच्चों के साथ पिता के नहर बाजार स्थित घर पर लेटने के लिए चले गए। आलोक अपने कैलाश बाग स्थित मकान में ताला लगा गए।
विज्ञापन


रात में चोर मुख्य द्वार एवं चैनल का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सूने घर के कमरों में रखी सेफ, बक्से आदि का ताला तोड़कर नकदी व जेवर पार कर दिए। सुबह ताला टूटा होने पर लोगों ने इसकी जानकारी आलोक को दी। इस पर बदहवाश परिजन घर पहुंचे।  घटना की जानकारी होने पर राज्य महिला आयोग सदस्य गीता गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष शीला गुप्ता, अध्यक्ष पति एवं सत्यप्रकाश के फुफेरे भाई सुखलाल गुप्ता, व्यापारी नेता कन्हैयालाल गुप्ता, सभासद सुभाष यादव, उमेश पोरवाल राना, वैश्य एवं व्यापारी खासी संख्या में पीड़ित के घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर  पहुंचे थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने पड़ताल की। पीड़ित आलोक उर्फ बंटू ने बताया कि  80 हजार रुपए नगद समेत 4 सोने की अंगूठी, 3 सोने की जंजीर, 4 सोने की बाली, 3 सोने के पैंडल, नई साड़ियां समेत लाखों रुपए का कीमती सामान चोरी हुआ है। घटना के बाद कुछ संदिग्धों को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले आई है। इनमें से एक नौकर पर संदेह जताया जा रहा है।

किसी अपने पर चोरी का संदेह
परिजनों का कहना है कि घर में एक बादाम के डिब्बे में कुछ जेवर पड़े थे, वह भी चोर ले गए।। यह जानकारी किसी खास को ही होगी कि रात में घर के सभी सदस्य पिता के घर सोने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस चोरी में नौकर या फिर घर में आने-जाने करीबी का हाथ है।


पुलिस एवं परिजनों को एक नौकर पर संदेह
घर में अक्सर आने-जाने वाले एक नौकर पर पुलिस ने संदेह जताया है। उसके हाथ में लगी चोट ने पुलिस के शक को पुख्ता कर दिया है। इसलिए उस नौकर को भी पुलिस ने पकड़ा है। नौकर की मां का कहना है कि चोट उनकी दुकान में काम करते समय लगी। जबकि नौकर का कहना है कि चोट घर में भैंस बांधते समय लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed