फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The young man's body found in canal in auraiya

नहर में मिला युवक का शव

Fri, 03 Feb 2017 11:58 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Fri, 03 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
The young man's body found in canal in auraiya
नहर से शव निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के गांव टकापुर के पास भोगनीपुर प्रखंड नहर में एक युवक का नग्न शव तैरता दिखाई पड़ा। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इक ट्ठा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को बाहर निकाला गया। शव की पहचान नहीं हो सकी। युवक की हत्या की आशंका जताई गई।   
विज्ञापन


गांव टकापुर के ग्रामीण शुक्रवार की सुबह शौच क्रिया के लिए खेतों की ओर गए।  इन्होंने नहर में एक युवक का नग्न हालत में शव फंसा देखा। यहां काफी संख्या में भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष अयाना रामबदन सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। इन्होंने मशक्कत कर शव बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र करीब 27 साल होगी। मृतक कान में एक वाली पहने था। हाथ में कलावा बंधा हुआ था। चेहरे पर सूजन थी।
विज्ञापन


इससे चेहरे पर वार कर  हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। लोगों का मानना है कि हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया गया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रामबदन ने बताया कि शव चार पांच दिन पुराना लग रहा है। आसपास के थानों में सूचना देकर पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed