फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The shocking young man who came to sell counterfeit jewelry

नकली जेवर बेचने आए युवक को धुना

Tue, 25 Apr 2017 11:37 PM IST
औरैया
औरैया Updated Tue, 25 Apr 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
The shocking young man who came to sell counterfeit jewelry
FRAUD SHIMLA
 सदर कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर तिराहे पर स्थित ठाकुर ज्वैलर्स पर नकली जेवर बेचने पहुंचे दो युवकों को दुकानदार ने खदेड़ दिया। दुकानदार के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने भाग रहे युवकों में से एक को दबोच लिया। बाद में सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला नरायनपुर में ठाकुर ज्वैलर्स की दुकान पर बाइक से दो लोग पहुंचे। इन्होंने दुकान पर मौजूद शिवराम सिंह से बिछिया व पायलों को बेचने की बात कही। दुकानदार ने जेवरों की जांच कराई। जांच में दोनों जेवर नकली निकले।
विज्ञापन


दुकानदार ने युवकों से जेवरों के नकली होने की बात कही। इस पर दोनों युवक दुकान से भागने लगे। इनके भागते ही दुकानदार ने चोर-चोर कहकर चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर आसपास के लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने भाग रहे युवकों में से एक को दबोच लिया। लोगों ने पुलिस को फोन से सूचना दे दी। पकड़ गए युवक को पुलिस को सौंप दिया गया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम उरमेश कुमार निवासी बहादुरपुर बताया। दुकानदार शिवराम सिंह ने बताया कि दो माह पहले भी ये ही लोग दुकान पर आए थे।


यह नकली पायलें बेचकर चले गए थे। उस समय पकड़े गए इस व्यक्ति ने अपना नाम अशोक कुमार निवासी जौंरा बताया था। दुकानदार ने तहरीर देकर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed