{"_id":"57c5bedc4f1c1b19472cb0b7","slug":"the-pretext-of-marriage-relationship-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, रिपोर्ट
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Tue, 30 Aug 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत विधायक के बेटे पर राजस्थान में गैंगरेप का मामला दर्ज
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि बुधवार को युवती का डाक्टरी परीक्षण कराया जाएगा।
बिधूना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय एक युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर प्रेमी के ऊपर शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि एक साल पहले उसकी किसी तरह से उक्त युवक से दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम पत्रों का दौर चला। बाद इसके लड़के की ओर से लड़की से शादी किए जाने का भरोसा देकर एक साल में उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसने कई बार लड़के से शादी करने की बात कही, लेकिन हर बार लड़के ने बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लिया।
इसी शादी की बात को लेकर पिछले एक सप्ताह से दोनों के लिए वार्ता चल रही थी। यहां तक की दोनों के परिवार वाले भी इस मामले को बातचीत से ही निपटाने के प्रयास में लगे थे। लेकिन लड़के ने शादी से इंकार कर दिया। इस पर लड़की ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर देकर मामला दर्ज कराए जाने की गुहार लगाई। युवती ने लड़के की ओर से लिखे गए प्रेम पत्र भी पुलिस को दिए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण कराने को बुधवार को सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल भेजा जाएगा।