फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The injured had been shot Auraiya case

औरैया रह रहा था गोली कांड का घायल

Sat, 22 Oct 2016 11:11 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 22 Oct 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
The injured had been shot Auraiya case
murder
सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर में शुक्रवार की देर रात गोली कांड में घायल की स्थिति स्थिर रही। गोली मारने वाले के बारे में सुराग नहीं लग पाया। पुलिस घटना से इंकार कर रही है। जानकारी के मुताबिक युवक भाइयों से विवाद के बाद औरैया में रह रहा था। उसके पास से ट्रक को पिछले दिनों भाई व भाभी ले गए। इससे वह तनाव में रहने लगा था।
विज्ञापन


कानपुर देहात के ग्राम केशी थाना बरौर निवासी एहसान अली कई महीने से सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर में रह रहा था। उसके  पास ट्रक था। इसे चलाकर वह अपना भरण पोषण करता था। शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे कस्बे में ही उसका किसी से कोई विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर हमलावर ने गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने एहसान अली को तत्काल सौ शय्या जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


 सूत्रों के मुताबिक एहसान अली का गांव में रहने वाले भाइयों से विवाद हो गया था। इसके बाद वह भाभी के नाम ट्रक को लेकर औरैया चला आया। दो दिन पहले भाभी देवरों के साथ औरैया आईं। यह ट्रक वापस ले गईं। इससे वह परेशान रहने लगा था। एहसान के खुद ही गोली मारने की भी चर्चाएं हैं। कोतवाली पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा का कहना है कि उन्हें तहरीर नहीं मिली है। इससे वह अभी कुछ भी बताने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed