{"_id":"590f69ee4f1c1b3854851217","slug":"the-drunken-villager-gets-trampled-by-vehicle-death","type":"story","status":"publish","title_hn":" नशे में गिरे ग्रामीण को वाहन ने रौंदा, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में गिरे ग्रामीण को वाहन ने रौंदा, मौत
अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 08 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी 100 का अमानवीय चेहरा दिखाई पड़ा। खेत से गेहूं काटकर आए किसान ने कहीं शराब पी ली और वह नशे में सड़क पर गिर पड़ा। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची मगर उसे सड़क पर ही छोड़ आई। इसके बाद कोई वाहन उसे रौंद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में थाना पहुंची पहुंची जिसे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार रात गांव सिरयावा निवासी गजेंद्र सिंह (50) पुत्र स्व.मनभावन सिंह खेत से गेहूं काट कर घर जा रहा था। रास्ते में ही उसने कहीं शराब पी ली।
नशे की हालत में वह पुर्वा दूजे व सिरयावा मोड़ के बीच सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर पहुंची यूपी 100 उसे उठाने के बजाए वहीं छोड़कर चली गई। इस बीच कोई तेज रफ्तार वाहन उसे रौंद गया। गजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। सूचना पर गजेंद्र के परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए। गजेंद्र के भाई अर्जुन सिंह पुत्र इतवारी लाल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।