{"_id":"570402be4f1c1b3035c812af","slug":"the-death-of-the-young-man-injured-in-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में घायल युवक की मौत
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala beuro
थाना क्षेत्र के ग्राम खोयला में दो भाइयों ने युवक को घर बुलाकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने दो भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्राम खोयला निवासी रामकिशोर (35) पुत्र शिव कुमार को विगत तीन मार्च को गांव के ही सोनू और अजब सिंह पुत्र रामप्रकाश ने घर में बुलाकर शराब पिलाई थी। इसके बाद उसकी पिटाई करते हुए मरणासन्न कर दिया था। रामकिशोर की चीख सुनकर परिजनाें ने उसे बचाया तथा घायलावस्था में अस्पताल भर्ती कराया। सोमवार देर शाम रामकिशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विनोद यादव ने घटना की जानकारी करते हुए मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पत्नी शकुंतला देवी ने थाने में सोनू व अजब सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच चल रही है। तथा दोषियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।