{"_id":"589ca9124f1c1b945237b58e","slug":"the-couple-refused-to-vote-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":" वोट देने से मना करने पर दंपति को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वोट देने से मना करने पर दंपति को पीटा
औरैया
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी सहार में भर्ती घायल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव में वोटों के चक्कर में लड़ाई-झगड़े शुरू हो गए है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बृतझाल में एक पार्टी को वोट देने से मना करने पर गांव के ही लोगों ने एक व्यक्ति की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। बचाने आई पत्नी को भी पीट दिया। सूचना पर 100 नम्बर पुलिस भी पहुंच गई। घायल को सीएचसी सहार में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्र के गांव बृतझाल में बुधवार शाम गांव के ही कुछ लोग एक पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांग रहे थे। इस पर उन लोगों ने गांव के ही भारत सिंह पुत्र श्रीराम से भी वोट मांगे। भारत सिंह ने बताया कि उसने उस प्रत्याशी को वोट देने से इंकार कर दिया। इस पर प्रत्याशी समर्थक गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब पत्नी सोना आई तो इन लोगों ने उसे भी पीटा।
गांव वाले ने बीच बचाव और उसने 100 नंबर पुलिस को सूचना दी। सीएचसी में घायल का उपचार किया जा रहा है। थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि 100 नम्बर पर सूचना आई थी। अभी उन्हें तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।