फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The collision killed innocent dumper , three injured

डंपर की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल

Mon, 27 Jul 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 27 Jul 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन

कस्बा क्षेत्र के हाइवे रोड जलूपुर तिराहे पर

विज्ञापन
अनियंत्रित डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दंपति समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अजीतमल सीएचसी भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।

क्षेत्र के सुअटपुर निवासी आनंद कुमार (35) सोमवार को अपनी पत्नी कल्पना, बहन पूजा व दो वर्षीय पुत्र के साथ बाइक से पुखरायां जा रहे थे।
हाइवे रोड जलूपुर तिराहे के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दो वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आनंद कुमार, पत्नी कल्पना और बहन पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को अजीतमल सीएचसी भर्ती कराया।

यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed