{"_id":"5b3919574f1c1bf26e8bb08a","slug":"the-broker-will-look-tough","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलाल दिखे तो होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलाल दिखे तो होगी सख्त कार्रवाई
दलाल दिखे तो होगी सख्त कार्रवाई
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। भारतीय खाद्य निगम(एफसीआई) के गोदाम के निरीक्षण के दौरान वहां अवांछित लोगों की भीड़ देखकर गोदाम प्रभारी पर एसडीएम भड़क उठे। उन्हाेंने कहाकि यदि गोदाम परिसर में दलाल दिखे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्हाेंने कोटेदारों को भी कांटे-बांट में नहीं मोहर न मिलने पर कड़ी चेतावनी दी।
एसडीएम रामजीवन ने एफसीआई गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां पर भीड़ को देखकर सख्त नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहाकि वहां घूम रहे ऐसे तत्वों को परिसर से बाहर खदेड़ने का निर्देश दिया। इसके साथ ही गोदाम के प्रभारी को फटकार लगाते हुए कहाकि दलालों के दिखने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि गोदाम के संबंध में कई शिकायतें मिल चुकी हैं। इलेक्ट्रानिक कांटे से तौल होने तथा बांटों पर नई मोहर लगवाने की भी सख्त हिदायत दी है। उन्हाेंने कोटा डीलरों को सख्त हिदायत दी है कि गोदाम पर उपलब्ध इलेक्ट्रानिक कांटे से तौल करवाकर राशन लें । बीच रास्ते में राशन कम पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एफसीआई गोदाम प्रभारी अभिनव श्रीवास्तव मौजूद रहे ।