{"_id":"59271c794f1c1b260c5365ca","slug":"the-accused-dodge-in-the-drain","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को चकमा दे आरोपी नाले में कूदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को चकमा दे आरोपी नाले में कूदा
अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 25 May 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला थाने से कोर्ट लाए जा रहा आरोपी दिबियापुर नहर पुल से नाले में कूद गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार याकूबपुर निवासी बब्लू पुत्र रामसनेही को आईपीसी की धारा 304 के एक मामले में आरोपी बनाया गया है। बेला पुलिस के कांस्टेबल शिवकुमार एवं कांस्टेबल पद्म किशोर गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रहे थे। नहर पुल पर आटो के पास पहुंचते ही बब्लू पुलिस की गिरफ्त से छूटकर भाग गया। इस पर कांस्टेबल पद्म किशोर ने भी पीछे से दौड़ लगा दी।
पास में ही दिबियापुर की चीता मोबाइल भी थी। जानकारी होने पर चीता मोबाइल एवं बेला पुलिस ने बब्लू को पकड़ने का प्रयास किया। इस बीच बब्लू पानी की चक्की के पास स्थित नाले में कूद गया। कांस्टेबल पद्म किशोर भी बब्लू के पीछे नाले में कूद गया। इसके बाद बब्लू को पकड़कर बाहर निकला। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि बेला थाने से पकड़ा गया मुलजिम ने भागने का प्रयास अवश्य किया था, परंतु पकड़ा गया है।