फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   teenager sale case victim in auraiya

किशोरी को बेंचे जाने के मामले में पीड़िता एसपी चौखट पर लेटी

Wed, 24 Aug 2016 11:55 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Wed, 24 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
teenager sale case victim in auraiya
डेमो पिक
कुछ दिनों पहले शादी के नाम पर बेंची गई किशोरी को बुधवार को परिजन अचानक चारपाई पर लेकर एसपी आवास पहुंच गए। वे लोग एसपी से मुलाकात करने की बात कहकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची महिला थाना पुलिस को परिजनों ने बताया कि किशोरी के साथ हुए बलात्कार से वह दहशतजदा है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं आरोपी पक्ष के लोगों ने खुद को बेगुनाह बताकर किशोरी और उसके परिजनों पर ही आरोप लगाए है।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले फफूंद थाना क्षेत्र में बेंची गई किशोरी के परिजन बुधवार की देर शाम उसे चारपाई में लिटाकर एसपी आवास गेट पर पहुंच गए। जहां पर परिजनों ने एसपी से मिलने को लेकर हो हल्ला किया। अचानक काफी लोगों के एसपी आवास पर एकत्रित होते देख महिला थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची थानाध्यक्ष संगम भदौरिया ने पीड़िता के परिजनों से मामले की जानकारी की। जिस पर उन्होंने बताया कि बेंचे जाने के बाद उसके साथ हुए बलात्कार से किशोरी दहशतजदां होकर बीमार हो गई है।
विज्ञापन


इस पर महिला थानाध्यक्ष ने उसे सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। इस मामले में महिला थानाध्यक्ष संगम भदौरिया ने बताया कि पीड़ित किशोरी की ओर से अपने को बेंचे जाने को लेकर कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। इसकी अभी जांच चल रही है। वहीं किशोरी की खरीद करने के मामले में दर्ज कराए गए मुकदमें में आरोपी बनाए गए फफूंद थाना क्षेत्र निवासी रेखा, बीनू, भोला व शिवम ने एसपी अतुल शर्मा से मिलकर अपने को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा कि किशोरी की शादी उसकी इच्छा व माता-पिता की मौजूदगी में कराई गई थी। इस मामले में किशोरी व उसके परिजनों की ओर से रूपये की मांग की जा रही थी।  जिसे पूरा न करने के कारण उन लोगों पर फर्जी आरोप लगाकर फंसाया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें एक आरोपी छह साल का है। उन्होंने एसपी से मामले की निष्पक्षता से जांच कराकर न्याय दिए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी की खरीद फरोख्त के मामले में दर्ज कराए गए आरोपी उनसे मिले थे तथा अपने को दोषी बताते हुए निष्पक्षता से जांच कराए जाने की मांग की है। इस प्रकरण में महिला थानाध्यक्ष को मामले की निष्पक्षता से जांच करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट में जो भी सामने आएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
                                    पंकज शर्मा

                                       एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed