{"_id":"592c6d464f1c1bea53bdb45f","slug":"teenager-drowning-in-dump","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंबा में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंबा में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत
अमर उजाला, औरैया
Updated Tue, 30 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव तुरुकपुर में दोस्तों के साथ बंबा नहाने गया किशोर पानी के बहाव में बह गया। दोस्तों ने चिल्लाना शुरू किया तो गांव के कुछ लोगों ने बंबे में कूदकर किशोर की तलाश की मगर वह नहीं मिला। इस पर सिंचाई विभाग में कहकर बंबे का पानी रोका गया तो किशोर का शव बरामद हुआ।
गांव तुरुकपुर निवासी संतोष कुमार राजपूत का पुत्र संजू(17) अपने दोस्तों के साथ सोमवार शाम पांच बजे बूढ़ादाना रजबहा बंबा में नहाने गया था। नहाते समय ही वह अचानक तेज बहाव में आगे बह गया। जब उसके दोस्तों ने देखा कि संजू लापता है तो चिल्लाना शुरू किया। गांव के कुछ तैराक बंबे में कूदे मगर उसका कहीं सुराग नहीं लगा।
परिजन भी सूचना पर आ गए। ग्रामीण और परिजन तुरंत अछल्दा सिंचाई विभाग में पहुंचे और पानी बंद कराने की बात कही। इस पर पानी का बहाव बंद किया तो संजू का शव तैरता हुआ मिल गया। परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से गांव में हड़कं प मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मगर समाचार लिखे जाते समय तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।