{"_id":"5b1826ec4f1c1bb16e8b68fd","slug":"tablet-shot-between-soil-mafia-and-tractor-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी माफियाओं और ट्रैक्टर मालिक के बीच चली गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिट्टी माफियाओं और ट्रैक्टर मालिक के बीच चली गोली
auraiya
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
थाने में खड़े लावारिस पकड़े गए ट्रैक्टर
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। क्षेत्र के ग्राम फक्कड़पुर में अवैध रूप से मिट्टी खनन किया जा रहा है। बुधवार को खनन माफिया और ट्रैक्टर मालिक के बीच रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद होने पर फायरिंग की गई। इस घटना में रायफल की बटों से ट्रैक्टर मालिक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन ट्रैक्टरों को कब्जे में लिया। जिन्हें लावारिश में दाखिल किया गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम फक्कड़पुर में मंगलवार की देर रात मिट्टी के अवैध खनन करने के लिए माफियाओं ने ग्राम दुल्हाराय का पुरवा से तीन ट्रैक्टर बुलवाए और ग्राम बेसुंधरा से जेसीबी मंगवाई। माफियाओ ने ट्रैक्टर मालिक से 200 रुपये पर ट्राली तय की थी। लेकिन जब ट्रैक्टर मालिक ने रुपये मांगे तो 150 रुपये के हिसाब से देने लगे। इसी बात को लेकर ट्रैक्टर मालिक और खनन माफिया के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर हावी होते दिखे तो दोनों पक्षों से असलहे निकल आए। जिस पर दोनों पक्षों से जमकर फायरिंग हुई। माफिया के साथ लोगों ने ट्रैक्टर मालिक को रायफल की बटों से पीटा। जिससे वह घायल हो गया। इसी बीच फायरिंग की सूचना पुलिस तक पहुंची। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख मौके से लोग भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन ट्रैक्टरों को कब्जे में लिया। जिन्हें लावारिश में दाखिल किया गया।
स्थानीय लोगों की माने तो लगभग एक साल पहले भी मिट्टी के अवैध खनन को लेकर कस्बे में दो पक्षों में गोली चली थी। दोनो तरफ से थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। तब कुछ दिन के लिए मिट्टी खनन पर रोक लग गयी थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शराब पीकर के आपस मे झगड़ा हो गया था। अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। मौके पर तीन ट्रैक्टर मिले थे। तीनो टैक्टरों को लावारिस में दाखिल कर दिया है। गोली चलने की कोई सूचना नहीं है।